Advertisement

“ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी” – सोनिया गांधी का बयान

Share
Advertisement

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष गांधी ने राजनीति से अपने संन्यास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ना वो कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होंगी। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह जानकारी दी है। लांबा ने कहा कि उनकी सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर बात हुए है। अलका ने कहा कि मैंने मीडिया में आ रही मैडम की रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में उन्हें बताया, ‘उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी।,

Advertisement

जानें पूरा मामला


रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भावुक भाषण दिया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी य़ात्रा का जिक्र किया और सहयोग के लिए का धन्यवाद किया।

सोनिया गांधी के संबोधन के बाद इस तरह की अटकलें तेज हो गई कि सोनिया गांधी ने अब सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया है। सोनिया गांधी के भावुक भाषण के बाद उनके सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के कयास लगने लगे।उन्होंने ये भी कहा कि साल 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से अब तक 25 साल में हमने बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की और निराशा का समय भी देखा। सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *