Advertisement
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

Share
Advertisement

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बिलासपुर में मार्च में सावन सी झड़ी लग गई है। शुक्रवार की रात भी यहां अच्छी बारिश हुई। इसी तरह दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर-चांपा में भी बौछारें पड़ रही हैं।

Advertisement

चारामा-धमतरी रोड में ओले गिरने के बाद रोड पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। राहगीर रुक कर इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

शनिवार सुबह से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है। राजधानी में सुबह से ही बदली छाई हुई है और बारिश के छीटें पड़ने के आसार है। वहीं, राजनांदगांव और भिलाई में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की बौछारें पड़ी हैं। आज शनिवार पूरे दिन नमी बनी रहेगी और ठंडी हवाएं चलती रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिन से मौसम का अनुमान बिल्कुल सटीक भी निकला है। अब चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर- चांपा, बेमेतरा, बलोदाबाजार, राजनांदगांव उसके लगे हुए जिलों मे एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

Recent Posts

Advertisement

Varanasi: ‘बाबा विश्वनाथ’ भी दे रहे संदेश, लोकतंत्र के महापर्व में करें मतदान

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के दरबार से निकले संदेश को श्रद्धालु न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि…

April 30, 2024

टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान…संजू-पंत को टीम में मौका, केएल राहुल बाहर

Team India T-20 World Cup Squad: टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान…

April 30, 2024

Murshidabad: घुसपैठिए को बंगाल में घुसाकर सुनियोजित साजिश के तहत हिंदुओं की संख्या कम करने का हो रहा प्रयास, ममता सरकार पर बरसे CM योगी

Murshidabad: सुदृढ़ कानून व्यवस्था के पर्याय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम…

April 30, 2024

लातूर की जनसभा में PM मोदी ने बताया अपना सपना, कांग्रेस को लेकर बोल दी बड़ी बात

PM Modi In Maharashtra: महाराष्ट्र के लातूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए…

April 30, 2024

आरोपः हैवानियत की हदें पार, किशोरी का रेप, हत्या और उसके बाद एसिड से जलाया शव

Jharkhand Crime: झारखंड में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी…

April 30, 2024

4000 करोड़ से होगा पशुधन का संरक्षण, योगी सरकार ने बनाया प्लान, प्रस्तुत किया प्रस्तावित खर्च का ब्यौरा

UP: योगी सरकार उत्तर प्रदेश में गौवंश समेत पशुओं के संरक्षण, चिकित्सा और सेवा पर…

April 30, 2024

This website uses cookies.