Advertisement
Chhattisgarh

कृषि उपज मंडियां कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें: भूपेश बघेल

Share
Advertisement

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडियों की है।  किसानों की जरूरतों और  समस्याओं को ध्यान में रखकर किसानों और व्यापारियों के बीच कृषि उपजों की खरीद और बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था करें, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री अश्वनी साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी मोहम्मद अकबर इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। दुर्ग में कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, नगर पालिका निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक  प्रतिमा चंद्राकर, इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून से किसानों के हित खतरे में है। किसान अपने भविष्य को लेकर बहुत आशंकित हैं। इन कानूनों के दुष्प्रभावों से छत्तीसगढ़ के किसानों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने मंडी अधिनियम में संशोधन कर किसानों के हितों को संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत किसान लघु और सीमान्त किसान हैं, इन किसानों की उपज के सही तौल और सही मूल्य के साथ खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मदारी मंडियों की है।  बाजार में कृषि उपज के मूल्य में उतार-चढ़ाव की सूचनाएं किसानों को आधुनिक संचार साधनों का उपयोग करते हुए समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। रिपोर्ट- जुल्फिकार

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.