Advertisement

Jashpur में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, PM  मोदी का पुतला जलाया  

Jashpur

Jashpur

Share
Advertisement

Jashpur: राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर जशपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया। सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा व्यक्त कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की है। दरअसल गुजरात के सूरत की जिला अदालत ने राहुल गांधी को 2019  में दर्ज ‘मोदी सरनेम’ वाले आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। अदालत ने बाद में राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। राहुल गांधी को इस फैसले के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।

Advertisement

लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के दिन 23 मार्च, 2023  से संसद की सदस्यता के अयोग्य करार दिया गया। जिससे वह अब अगले आठ साल तक कोई चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों में रोष देखने को मिला है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका जा रहा है।

कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह ने कहा

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई इससे यह प्रतीत हो रहा है। कि सरकार उनकी आवाजों को दबा देगी। लेकिन ऐसा नही है वह हमेशा गरीबो का आवाज उठाते रहेंगे। हम लोगों के नेता सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया जहां उन्हें न्याय जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा से राहुल गांधी गरीबों की बात को प्रमुखता से रखते थे। जो मोदी व उनके करीबियों को नही पचता था। हमें आशा है कि आनेवाले दिनों में उनके विजयी होगी पहले की तरह गरीबो की आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस किसान उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने भी इस कार्यवाई को गलत ठहरते हुए सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झपटी भी हुई।

रिपोर्ट- अभिषेक शुक्ला

ये भी पढ़े:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *