Advertisement
Chhattisgarh

राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को कर रही साकार: CM बघेल

Share
Advertisement

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करने वाले सभी पुरखों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संघर्षों से मिली आजादी अनमोल है, हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी लोक हितकारी योजनाएं लागू की गई हैं। जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी के नाम पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने जा रहे हैं।

बघेल ने कहा कि आजादी के बाद देश सबसे बड़ी कोरोना महामारी की त्रासदी से लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना संकट अभी टला नहीं है इस वैश्विक चुनौती से जीतने के लिए हमें दृढ़ इच्छा शक्ति, आपसी सहयोग और ऐहतियात की जरूरत है। कोरोना काल में राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की जनता तथा संस्थाओं ने अद्भुत कार्य किए। आगे भी इसी एकजुटता के साथ हम कोरोना से लड़ाई जीतने में सफल होंगे। रिपोर्ट- जुल्फिकार

Recent Posts

Advertisement

फाइनल मैच से पहले विराट कोहली पर क्या बोले कोच द्रविड़, कौन सा अपशकुन नहीं करना चाहते?, जानिए…

Cricket News : भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को T-20  वर्ल्डकप फाइनल का बेसब्री से इंतजार है.…

June 29, 2024

Hollywood Actress Sharon Tate: एक सपने के घर में हुआ खूनी खेल

Hollywood Actress Sharon Tate: हॉलीवुड की उभरती हुई सितारा शैरन टेट और उनके दोस्तों की…

June 29, 2024

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, 3 की मौत

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में…

June 29, 2024

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : सामने आई खतरों के खेल की पहली झलक

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : खतरों के खिलाडी सीजन 14 की पहली झलक यानी…

June 29, 2024

Ladakh Accident: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, सेना के पांच जवान बहे…

Ladakh Accident: लद्दाख में सेना के टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है…

June 29, 2024

T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड

T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों…

June 29, 2024

This website uses cookies.