BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा । सभा को संबोधित करने के बाद नड्ड़ा नारायणपुर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने दिवंगत सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नड्डा ने कहा कि सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख हुआ। यहां जब से कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। ये इनके प्रशासन के बारे में बताता है। जब रमन सरकार थी, सुख-चैन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। मगर आज मैं देखता हूं कि, छलावा हुआ है। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस के लिए ये सब करना कोई नई बात नहीं है।
अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रमन सिंह की सरकार में 3 यूनिवर्सिटी बनी, कुशभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी बनी। सुंदर लाल यूनिवर्सिटी बनी। AIIMS भी बना, मुझे खुशी है कि कोरोना काल में कोई दिल्ली नहीं आया। सबका इलाज एम्स में हुआ। पहले लाइट गुल हो जाया करती थी। कई सारी परेशनियां थीं, लेकिन जब से रमन सिंह की सरकार आई। उसके बाद यह समस्या हल हुई है।
बता दें कि, इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है जिसके लिए भाजपा ने अपनी रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। ऐसा माना जाता है कि, किसी भी राजनीतिक पार्टी को CG में अपनी सरकार बनानी हो तो सत्ता का रास्ता बस्तर से ही निकलता है। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कोई भी पार्टी जीत दर्ज करती है तो सत्ता की कुर्सी पर बैठना आसान हो जाता है। वर्तमान में बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाकर रखा है। अब भाजपा के लिए बस्तर की सारी सीटों पर कब्जा जमाना एक बड़ी चुनौती होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बस्तर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:Dehradun: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की नकल करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट
Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…
JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…
UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…
PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…
Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…
Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…
This website uses cookies.