Chhattisgarh: मक्के की लहराती फसल पर तूफान का कहर, किसानों पर गहराया संकट

Chhattisgarh
Chhattisgarh: मक्के की लहराती फसल को देखकर किसानों ने कई सपने अपने मन में सजाएं रखे थे। परंतु बिन मौसम के हुई बरसात और आंधी तूफानों ने उनकी माथे की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि शनिवार लगभग 1 घंटे तक पखांजुर क्षेत्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चली जिसमें किसानों के मक्के और तरबूज की फसल पूरी तरह से बर्बाद कर गई है। जो कुछ दिनों में तैयार होने वाली थी। हवा और तूफान की वजह तरबूज और मक्के की फसले जमीन में गिर गए और पानी में डूब गए। खेतों में बारिश का पानी बढ़ता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों की परेशानियां
वही ग्रामीण अंचल के किसानों ने कहा हमने कर्ज लेकर मक्के और तरबूज की फसल लगाई थी। जो पूरी तरीके से नष्ट हो गई है। बीते वर्ष व्यापारी ने बड़ी मात्रा में हमारे साथ छल कपट किया था। जिसकी आर्थिक स्थिति से उभर नहीं पाए और अब अगर प्रकृति के कहर से हमारी फसलें बर्बाद हुई तो हम रास्ते पे आ जाएंगे। अपने बच्चों को दो वक्त की खाना भी नही दे पाएंगे। शासन प्रशासन से आर्थिक सहयोग मिले तो कुछ हद तक राहत मिलेगी। बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकांश फसल बुरी तरीके से पानी में डूब गए। गांव के किसानों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
रिपोर्टर-धनंजय चंद
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: प्रिंसिपल की स्कूल में मनमानी, फीस जमा नही करने पर, परीक्षा नही देने दी