Chhattisgarh: शराब बंदी की मांग को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

शालिनी राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) ने आज कांकेर में चक्काजाम किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठी रही।
लगभग आधी सड़क जाम कर बैठी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की बात कही थी। 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को आ रहा है पर अब एक शराब बंदी नहीं लागू की गई। शराब की वजह से प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। अगर अब भी सरकार नहीं जगी तो आने वाले समय मे महिला मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगी।
रिपोर्ट- धनंजय चंद
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: CM बघेल ने विधानसभा क्षेत्र कुरुद में आयोजित भेंट- मुलाकात में की ये घोषणाएं