Advertisement
Chhattisgarh

Chhattisgarh: रायगढ़ पहुंचे खड़गे, पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे

Share
Advertisement

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। आपको बता दें खरगे का पिछले सात माह में यह पांचवा वां दौरा है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने रायगढ़ में भरोसे का सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के साथ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि, मोदी की गारंटी लोगों को बेरोजगार रखने की होती है। हमेशा कांग्रेस सरकार गिराने की सोचते हैं। देश में सरकार दो लोग ही चलाते हैं, एक मोदी और दूसरे शाह। इनके अलावा किसी और को कुछ पता नहीं रहता कि क्या होने वाला है।

Advertisement

खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि, मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी मिलती है कि हमारी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़ेंगे। रायगढ़ के सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि, ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि हर जगह भरोसे का सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि, मेरा एक छोटा सा सुझाव है कि इसका नाम भरोसे का सम्मेलन ना होकर भरोसे के अनुष्ठान का सम्मेलन हो, छत्तीसगढ़ में यह अनुष्ठान सम्मेलन बड़ी संख्या में चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लोग कांग्रेस को ही पसंद करते हैं। 2023 और 2024 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी जी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को फायदा होता है। मोदी जी लोगों को दूर से दर्शन देते हैं। उनके पास जाना मुश्किल है। हमारे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर मिलते हैं। कांग्रेस जनता के नजदीक है। इसका फायदा चुनाव में हमे जरूर मिलेगा। पीएम मोदी परिवारवाद की बात करते हैं। हमने इकोनॉमिस्ट मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा के लोग केवल कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। हमने गरीबों के लिए काम किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी लोगों से मिले। बच्चे महिला, बुजुर्ग सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चले।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: ससुराल वालों ने महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, परिवार का आरोप

Recent Posts

Advertisement

Bihar: नवगछिया में कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत

Accident in Bihar: बिहार के नवगछिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां…

May 10, 2024

Pilibhit: ड्राइवर को आई ‘मौत की झपकी’, डीसीएम पलटने से तीन लोगों की मौत

Road Accident in Pilibhit: पीलीभीत में सुबह-सुबह एक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में…

May 10, 2024

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

CM Yogi did Rudrabhishek: गोरखपुर में 10 मई को स्वयंसिद्ध मुहूर्तों से सुसंपन्न अक्षय तृतीया…

May 10, 2024

अभी तक नहीं लगा गुरुचरण सिंह का सुराग, धर्म की तरफ बढ़ रहा था झुकाव!

Gurucharan Missing Case: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी यानि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल…

May 10, 2024

UP: बूढ़ी महिला ने बीड़ी देने से किया इनकार तो शख्स ने लाठी से किया प्रहार और फिर…

Crime in Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक सिरफरे ने कत्ल कर दिया. बात सिर्फ…

May 10, 2024

Bihar: पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाया, सीमा विवाद की बात कहकर पल्ला झाड़ती रही पुलिस

Young man burnt alive: नवादा में झारखंड की सीमा पर एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल…

May 10, 2024

This website uses cookies.