छत्तीसगढ़ के गढ़िया पहाड़ में छुपे फरार कैदी को राजापारा के युवाओं के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। 24 घंटे के बाद कांकेर पुलिस पास्को एक्ट का फरार आरोपी को खोजने में सफल हुई।
जेल शिफ्टिंग के दौरान पास्को एक्ट का फरार आरोपी रात एक बजे के आसपास पकड़ा गया। फरार आरोपी मोहनीश कोडोपी को पार्षद आनंद चौरसिया की कालिका महोत्सव टीम सहित कोतवाली पुलिस की सक्रियता से धरा गया।
पार्षद आनंद चौरसिया ने बताया कि कैदी गढ़िया पहाड़ में छुपा था और खाना मांगने बस्ती में आता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पहाड़ में छुपे होने की जानकारी मिलने पर वार्ड के युवाओं को अलर्ट कर दिया। वार्ड के वॉट्सएप ग्रुप में आरोपी का फोटो भी डाल दिया।
थाना प्रभारी शरद दुबे ने पार्षद आनंद चौरसिया एवं कालिका महोत्सव टीम की सराहना उन्होंने राजापारा वार्ड के पार्षद एवं सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। फरार आरोपी के खिलाफ कांकेर पुलिस एफआईआर दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। जिसे राजापारा पार्षद और कालिका महोत्सव टीम के युवाओं के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफ़लता पाई है।
Politics of UP: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. यहां…
Tribute by JP Nadda: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर…
CM Yogi in Barabanki: 14 मई को बाराबंकी में सीएम योगी ने एक जनसभा को…
Ashwini Choubey: बक्सर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर बक्सर सांसद सह केंद्रीय…
CM Yogi in Amethi: 14 मई को उत्तरप्रदेश के अमेठी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ…
PM Modi in Koderma: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित…
This website uses cookies.