Advertisement
Chhattisgarh

CG Election 2023: कांग्रेस की ‘भरोसे की यात्रा’, सीएम बघेल बुलेट चलाते आए नज़र

Share
Advertisement

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। इस चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल भी तेज हो गई है। बघेल सरकार ने पहले भेंट मुलाकात, और फिर महिला सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचने की कोशिश की है। आचार संहिता लागू हो उससे पहले भरोसे की यात्रा आज शुरू की गई और पूरे 90 विधानसभाओं में निकाली गई। सीएम भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बुलेट चलाकर बाईक रैली की अगुवाई की।

Advertisement

भरोसे की यात्रा का उद्देश्य

इस यात्रा का मकसद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक बताने का है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने विधानसभा सीट पाटन से इसका शुभारंभ किया। ये यात्रा सभी 90 विधानसभाओं में आज निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी शुरुआत सबसे पहले सेलुद गांव से की। सीएम भूपेश बघेल खुद बुलेट चलाकर कांग्रेस के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। 52 किलोमीटर की भरोसा यात्रा गाड़ाडीह, जामगांव आर, रानितराई, असोगा, खर्रा पाटन और झीट गांव से होकर गुजरी। जिसमे पूरे समय तक सीएम ने बुलेट चलाते हुए राज्य सरकार की उपलब्धि को पाटन की जनता तक बताने का प्रयास किया। भरोसा यात्रा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने गांव के लोगों से मुलाकात किया। और पाटन के स्वंत्रता संग्राम सेनानीयों की मूर्तियों का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा

यात्रा रानीतराई पहुंची जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भरोसे की यात्रा आज पूरे प्रदेश में सभी विधानसभा में निकली है। बहुत उत्साह है और भरोसे की यात्रा में आम जनता आशीर्वाद देने निकली है। जनता को पूरा भरोसा कांग्रेस पार्टी पर है, सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को लेकर भी कहा कि हमने प्रधानमंत्री का कही भी कोई विरोध नहीं किया है। नगरनार प्लांट का मुद्दा बहुत पुराना है। 2017 में भी अशासकीय संकल्प आया था। जब सरकार में आए तो शासकीय संकल्प लाकर हमने कहा था, किसको निजी हाथों में ना बेचा जाए। उसको सार्वजनिक उपक्रम रखा जाए। ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: ससुराल वालों ने महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, परिवार का आरोप

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.