Advertisement

उद्योग में भिलाई स्टील प्लांट का सबसे महत्वपूर्ण योगदान: CM बघेल

Share
Advertisement

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आजादी के 75 सालों में आज देश उन महान शहीदों को याद कर रहा है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। आजादी में छत्तीसगढ़ भी पीछे नही रहा। छत्तीसगढ़ में भी महात्मा जी के साथ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के कई पुरखे शामिल हुए थे।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में भी महात्मा जी के साथ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के कई पुरखे शामिल हुए थे

सीएम बोले कि आज देश की आजादी में छत्तीसगढ़ को भी नही भुलाया जा सकता। उद्योग में भिलाई स्टील प्लांट का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उद्द्योग में छत्तीसगढ़ का धान सबसे ज्यादा उपयोगिक है। देश दुनिया मे जितने प्रकार धान नही है उतना छत्तीसगढ़ में है। पिछले साल पूरे देश का सबसे ज्यादा लघु वनोपज छत्तीसगढ़ में 75 प्रतिशत है अब वह 85 प्रतिशत हो गया है।

आगे उन्होनें कहा कि लघु वनोपज, अनाज और खनिज छत्तीसगढ़ में पर्यपत है। दुनिया मे जो नही पाया जाता वह छत्तीसगढ़ में खनिज है। व्यापार में मांग और आपूर्ति का खेल है। देश मे एक समय हमारे पास अनाज की कमी थी। इंदिरा जी ने हरित क्रांति की शुरुआत की तो देश के किसानों ने सहयोग किया। आज इतना उत्पादन हो गया है कि रखने की जगह नही है।

दलहन तिलहन के अलावा अनाज को समर्थन मूल्य पर कोई पूछने वाला नही है

इसलिए मैंने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा कि धान से इथेनॉल बनाने की अनुमति दी जाए। दो साल से भारत सरकार को लिख रहा हूं लेकिन अनुमति नही दी जा रही। अब यह राष्ट्रीय क्षति नही है तो क्या है? इससे किसानों को काम मिलेगा युवाओ को रोजगार मिलेगा। हम केवल अनुमति मांग रहे है खरीदने वाले बहुत है लेकिन अनुमति नही दे रहे। रिपोर्ट- जुल्फिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *