Bhilai news: वैलेंटाइन-डे की रात 2 सहेलियों ने दी जान
छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली दो किशोरियों ने वैलेंटाइन डे की रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव इतना क्षत विक्षत हो गया कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। भठ्टी पुलिस ने शव को पीएम के बाद मरच्यूरी में रखवा दिाय था। तीन दिन बाद गुरुवार को दोनों शवों की पहचान हुई है। खुदकुशी करने वाली एक यशोदा साहू जिसकी उम्र 16 साल और दूसरी कुनी देवदास 17 वर्ष की थी।
भठ्टी टीआई के के कुशवाहा ने बताया कि मुंबई-हावड़ा अप लाइन पर चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास 14 फरवरी की रात 9 बजे दो लड़कियों की इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की पहचान कराई, लेकिन शव की हालत काफी खराब होने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
इसके बाद सभी थानों में गुम लोगों की जानकारी मंगाई गई और उनके परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई। तीन दिन सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले परिजनों ने दोनों शवों की पहचान की । परिजनों ने लड़कियों की पहचान उनके कपड़े से की। दोनों शवों की पहचान अवंतीबाई चौक सुपेला निवासी यशोधा साहू और वार्ड 15 गांधी नगर सुपेला निवासी कुनी देवदास के रूम में हुई है।
जिन लड़कियों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है वो आपस में सहेलियां थीं। दोनों सुपेला में एक कपड़ा दुकान में एक साथ काम करती थीं। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह यशोदा और कुनी काम के लिए समय पर निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी हैं। पुलिस का कहना है कि वो परिजनों उस दुकान संचालक से पूछताछ करेगी इसके बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की।