Advertisement

Durg: युवक ने नई प्रेमिका की नाराजगी दूर करने के लिए, पहली को उतारा मौत के घाट

Durg

Durg

Share
Advertisement

Durg: छतीसगढ़ के दुर्ग जिलें से पुलिस ने एक महिला की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में सफल रहे है।  इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार किया है। हेरानी की बात ये है कि मर्डर करने वाला व्यक्ति महिला का प्रेमी ही है। मर्डर करने वाले व्यक्ति ने अपनी दूसरी प्रेमिका की नाराजगी को देखते हुए पहली प्रेमिका को प्लेनिंग करके उसकी हत्या कर दी। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

 पूरी घटना क्या थी

दरअसल दुर्ग जिले के ढ़ौर खार क्षेत्र में 23 फरवरी को एक महिला की जली हुई डिकंपोस्ड और बिना कपड़ो की लाश मिली थी।  जिस तरह से घटनास्थल पर लाश मिली थी ये ही प्रतीत हो रहा था  कि कोई दुष्कर्म का मामला ही है। पुलिस ने जांच में महिला की पहचान की तो पता चला कि ये शव नगर भिलाई निवासी मधु बाला जांगडे का है। जो एक चाय का ठेला लगाती थी। जांच में यह भी पाया गया कि मृतका का प्रेम संबंध जितेंद्र वर्मा से है, जो राजीव नगर का रहने वाला है।  जब जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर किया।  

अरोपी ने कबूल किया

आरोपी अपनी एक अन्य प्रेमिका की नाराजगी दूर करने के लिए इस पूरी  घटना को अंजाम दिया था।  आरोपी  ने मृतका को अपनी स्कूटी पर बिठाया और घुमने जाने का बहाना किया और उसे खेत तक ले गया। जहां उसकी सहमति से उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया। फिर उसकी वहीं पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।  जब पुलिस ने केस की शुरुआती जांच की तो उन्हें कोई सुराग नही मिले थे। लेकिन, फिर धीरे-धीरे पुलिस को सुराग मिलत गए। जिसके बाद पुलिस ने दावा किया है कि केस अब सुलझ गया है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: किसान फिंगर मिलेट्स उत्पादन में कमाएंगे, लाखों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *