Advertisement
State

Refused to Marry: बिहार में नशेबाज दूल्हे को देख दुल्हन बोली…जो आज नशे में, वो कल क्या करेगा…

Share
Advertisement

Bride refused to Marry: आपने कई बार सुना होगा कि दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग की तो दुल्हन ने बारात वापस लौटा थी। दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही लौट गया लेकिन सारण जिले में एक अनोखा मामले सामने आया है। यहां शादी की तकरीबन सभी रस्में हो चुकीं थीं। इसी दौरान सिंदूरदान की रस्म का नंबर आया। शराबबंदी वाले बिहार में इस दौरान जब दुल्हन के पास दूल्हा पहुंचा तो वो नशे में पूरी तरह टल्ली था। आरोप है कि वह ऐसी-वैसी हरकतें करने लगा। दूल्हे की हालत देख पहले तो दुल्हन असहज हुई और इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया।

Advertisement

Bride refused to Marry: सीवान जिले से आई थी बारात

मामला सारण जिले का है। यहां सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी कैलाश महतो के बेटे मुन्ना महतो की शादी सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की बेटी कुमारी पुजा के साथ हो रही थी। बुधवार को हुए इस आयोजन में शादी की काफी रस्में पूरी हो चुकीं थीं। इसके बाद सिंदूरदान की रस्म के दौरान दूल्हा टल्ली होकर दुल्हन के पास पहुंचा तो वो असहज हो गई। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

पंचायत ने भी दिया दुल्हन का साथ

दुल्हन के इस कदम से शादी के माहौल में हो हल्ला मच गया। पंचायत भी बैठी। पंचायत ने दुल्हन को समझाया इस पर दुल्हन ने कहा “जो आज नशे में है, वह कल क्या करेगा? कैसे कटेगी, कितनी निभेगी जिंदगी?” नशे में वह क्या सलूक करेगा और ऐसी जिंदगी कितनी खिंचेगी। दुल्हन की इस बात पर उसके परिवार ने भी सहमति जता दी। आखिर में पंचायत ने दूल्हे को बैरंग वापस भेज दिया।

Bride refused to Marry: घटना बनी चर्चा का विषय

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बारात आ गई थी। शराब के नशे में धुत दूल्हा दुल्हन के साथ अश्लील हरकत करने लगा था। उसकी इन्हीं हरकतों से दुल्हन भड़क गई और मंडप से उठकर खड़ी हो गई। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। हर कोई दुल्हन के इस साहसिक निर्णय की तारीफ कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Alligation: समस्तीपुर में डॉक्टर ने किया नर्स से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करवाया अबॉर्शन

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.37% मतदान; EC ने जारी किए आंकड़े

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर…

May 28, 2024

Bhojpur: बिहार में लालू पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- जनता के वोट से जीतते हैं और परिवार का पेट भरते हैं

Bhojpur: आरा ने आरके सिंह को चुनाव जिताया तो उन्होंने राजद के अंधकार को दूर…

May 28, 2024

बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है आरजेडी : CM योगी

Patna: कांग्रेस जबरदस्ती देश पर धारा 370 लादे हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर…

May 28, 2024

West Bengal: पश्चिम बंगाल में गरजे पीएम मोदी, कहा- TMC की पॉलिटिक्स, रक्ताकटो पॉलिटिक्स है

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को…

May 28, 2024

Lok Sabha Election: इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं को 30 लाख नौकरियां, देवरिया में बोले राहुल-अखिलेश

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छह चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अब 1…

May 28, 2024

This website uses cookies.