Advertisement

Meerut में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Share
Advertisement

Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के नंगला रोड पर शनिवार देर रात से लापता युवक का खून से लथपथ शव रविवार को मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Advertisement

नदीम (18) पुत्र हनीफ निवासी नगला रोड सिया बाग का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि नदीम शनिवार को घर से बिना बताए निकला था। देर रात तक भी नदीम घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आसपास तलाश करने पर सिया बाग में खून से लथपथ नदीम का शव पड़ा मिला। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी रामाकांत पाचौरी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Meerut News: भूस लेकर लौट रहे मजदूर को आवारा पशु ने मारी टक्कर, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *