RCP Singh Resigns: आरसीपी सिंह ने दिया जेडीयू से इस्तीफा, जानें नई पार्टी बनाने पर क्या कहा?

बिहार के सियासत से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें जडीयू के दिग्गज नेता आरसीपी सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुबह ही पार्टी ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसी कारण आरसीपी सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।अपने गांव से इस्तीफे का ऐलान करते हुए आरसीपी सिंह ने जेडीयू को डूबता जहाज बताया है। आरसीपी सिंह ने मुस्तफापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और अपनी पार्टी बनाने की बात कही।
यह भी पढ़ें: Weather Forecast: IMD ने जारी किया अलर्ट, देश के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
आसीपी सिंह पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है। जेडीयू ने आसीपी सिंह को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 9 सालों में आपको परिवार के नाम पर 58 प्लॉट की रजिस्ट्री हुई है। इस तरह कुल 800 कट्ठा जमीन की खरीद हुई है। नोटिस में आरसीपी सिंह से पूछा गया है कि इतनी संपत्ति उन्होंने कैसे अर्जित की?
उनपर क्या आरोप लगाए गए
जेडीयू के नोटिस के मुताबिक आरसीपी सिंह पर आरोप है कि आरसीपी सिंह ने नालंदा जिले के दो प्रखंड अस्थावां और इस्लामपुर में ही 40 बीघा जमीन खरीदी है। माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह ने बिहार के दूसरे जिलों में भी संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक आरसीपी सिंह की ज्यादातर जमीन पत्नी गिरजा सिंह और दोनों बेटियां लिपि सिंह और लता सिंह के नाम पर है।
इससे पहले जेडीयू ने उन पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री रहते हुए आरसीपी सिंह ने अकूत अचल संपत्ति बनाई है। वह भी गलत तरीके से। राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने पर पिछले महीने ही आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल एक बात यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह में पिछले कुछ समय से काफी खटास बढ़ गई थी। यही कारण है कि मंत्री पद जाते ही खुद की पार्टी से इतने बड़े आरोप लगने पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। कहा जाने लगा था कि जेडीयू में कुछ लोग हैं, जो आरसीपी सिंह की राजनीति खत्म करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर दी जीत की बधाई