कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा के बिहार वर्जन के अंतिम दिन एक रैली में भाग ले सकती हैं। उनके यहां संबोधित करने की भी संभावना है। आपको बता दें कि ये रैली बिहार के गया में होने वाली है। प्रदेश में यात्रा की 5 जनवरी को बांका जिले के मंदार पर्वत से शुरू हुई थी। आपको बता दें कि यात्रा के तीन चरणों का समापन हो चुका है। जानकारी के अनुसार, चौथा और अंतिम चरण होली के बाद शुरू होगा।
दरअसल, पार्टी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक बैठक के दौरान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा: “शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा गया में एक रैली को संबोधित करेंगी।” इससे पहले ऐसी ख़बरें सामने आई थी कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य आ सकते हैं।
हालांकि, ये यात्रा फरवरी के अंत में समाप्त होनी थी लेकिन रायपुर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक चला था।
अंतिम चरण के बारे में बात करें तो बता दें कि ये होली के बाद पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर गया पहुंचेगी। ये लगभग 115 किमी की दूरी तय करेगी। आपको बता दें कि यात्रा के चौथे चरण की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…
PM Modi in Vishnupur: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…
This website uses cookies.