Advertisement
Bihar

Politics News: प्रशांत किशोर का राहुल गांधी और तेजस्वी पर परिवारवाद का आरोप

Share
Advertisement

Politics News: परिवारवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने चल रहे राजनीतिक बहस के बीच राहुल गांधी और तेजस्वी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लक्षित करते हुए कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र हैं, जिस वजह से कांग्रेस में वह एक महत्वपूर्ण नेता हैं। इसका ये मतलब थोड़ी है की वह देश के नेता बन जाएंगे।

Advertisement

Politics News: राहुल गांधी देश के नेता नहीं हैं

दरअसल, परिवारवाद देश में इस समय बहुत चर्चा में है। इसी कड़ी में, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में वंशवाद पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को जो पद मिला है, वह अपने परिवार की वजह से मिला है। वह देश के कोई बड़े नेता नहीं होंगे।

तेजस्वी यादव पर भी परिवारवाद का आरोप

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद के मुद्दे पर सिर्फ राहुल गांधी नहीं बल्कि तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कर सकते हैं। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए डिप्टी CM बन गए हैं। क्रिकेट खेलते समय भी पानी ही ढोते थे। इन लोगों का क्या अर्थ है? इनको सबसे क्या मतलब है। लोगों को जाति-धर्म में बाँटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, टिकट वसूल कर पैसा बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी-मजबूरी में वोट देते हैं। इसके बाद ये लोग ज्ञान देने वाले नेता बनते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के लड़के होने के कारण तेजस्वी यादव RJD के नेता हैं। प्रशांत किशोर ने बताया कि तेजस्वी यादव को पथ निर्माण मंत्री पद पर नियुक्त करने की वजह क्या है? उन्हें समाज का दबा-कुचला वर्ग आवाज देता है, उन्हें अवसर दीजिए। अगर तेजस्वी यादव खुद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय लेते हैं और जो मुस्लिम मंत्री इसे संभालते हैं इसे अगर वे गृहमंत्री बन जाएं तो कौन रोकेगा?

ये भी पढ़ें- छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी लोगों की भीड़, जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं लोग

Share
Published by
Sonam Mishra

Recent Posts

Advertisement

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

This website uses cookies.