पटना। विवादों के गोपाल एक बार फिर से विवादों के घेरे में है। इस बार वे किसी बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपनी हरकतों से विवादों में घिर गए है। दरअसल, उन्होंने काम ही कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे है।
दरअसल, JDU के विधायक गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे और इस दौरान वे चड्डी-बनियान वाले गेटअप में नजर आएं। इस दौरान उनकी चड्डी-बनियान में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे और सोशल मीडिया पर बयानबाजी होने लगी।
जब इस मामले में नेता जी से पूछा गया तो…’उन्होंने कहा कि उनको कोई शौक नहीं ऐसे घुमने का..वो विशेष परिस्थिति में दौड़ कर शौचालय गए थे।
हालांकि, उनके इस बयान से मामले की छानबीन खत्म नहीं हुई। बल्कि विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। विधायक के खिलाफ दर्ज FIR का अनुसंधान रेल पुलिस यानि की (GRP) ने छानबीन करना शुरू कर दिया है। आरा रेल पुलिस ने रेलवे से संपर्क करने के बाद घटना के दिन का CCTV फुटेज पुलिस से हासिल कर लिया है और अब उस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
पटना के रेल SP विकास वर्मन के अनुसार रेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच काफी गहराई से कर रही है। जांच से जुड़े हर एक बिंदु को देखा जा रहा है।
बता दें कि गोपाल मंडल के खिलाफ प्रहलाद पासवान नाम के एक यात्री ने नशे के हालात में गाली-गलौज करने और ज्वेलरी छीनने का आरोप लगाया था। साथ ही जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया था और FIR दर्ज करवाया था। बिहार और राजधानी एक्सप्रेस से जुड़े इस हाई प्रोफाइल मामले का अनुसंधान आरा रेल पुलिस कर रही है।
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ IPC की धारा 504, 290, 379 और 34 के अलावा 3 (R) (S) SC ST अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज किया गया है। SP, रेल विकास बर्मन के निर्देश पर आरा GRP में JDU विधायक गोपाल मंडल, कुणाल सिंह, दिलीप कुमार, विजय मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटना जोन के रेल एसपी विकास बर्मन ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रह्लाद पासवान ने जो आवेदन नई दिल्ली स्टेशन पर दिया था उस में मारपीट, सोने के गहने की लूट गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, इस कांड में प्रत्यक्षदर्शियों (गवाहों) को भी गवाह देने के लिए बुलाया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.