Advertisement
Bihar

Patna: पटना में अपराधियों ने जन अधिकार पार्टी के नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश की वजह से की गई फायरिंग

Share
Advertisement

पटना। राजधानी पटना से वारदात की बड़ी खबर सामने आई है। रविवार की देर रात को जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष और होटल मालिक आनंद सिंह उर्फ डब्बू सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है। वारदात की ये घटना पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र पाटलिपुत्रा कॉलनी के हाउस नंबर 155 के पास की है।

Advertisement

आपको बता दें कि अपराधियों ने आनंद सिंह को घर के पास ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन में आनंद सिंह को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से यह पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश का है। फिलहाल, पुलिस दूसरे एंगेल से भी मामले की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पैसे की लेनदेन को लेकर आनंद सिंह पर गोलीबारी की गई है।

हालांकि, पुलिस के तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। उधर, मामले में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पैसों की लेनदेन को लेकर उनका दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। 

इस घटना के बाद से आनंद सिंह के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। घटना का पता चलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद पटना सेंट्रल एसपी अम्बरीष राहुल भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामले की पूरी छानबीन जारी है।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.