Advertisement
Bihar

Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर को सम्मान सिर्फ PM मोदी ही दे सकते हैं-सत्येन्द्र राय

Share
Advertisement

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भी राजनीतिक हलचल बढ़ती ही जा रही है। भाजपा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और कर्पूरी जयंती के बाद फिर विपक्ष पर निशाना साध लिया है। भाजपा के एक नेता ने अतिपिछड़े समाज को लेकर लालू यादव, नीतीश कुमार और कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर्पूरी ठाकुर को सम्मान दे सकते हैं।

Advertisement

भाजपा ने कर्पूरी जी की नीतियों का हमेशा पालन किया है

दरअसल, भाजपा नेता सत्येन्द्र राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर धन्यवाद दिया है। उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही इस सम्मान को दे सकते हैं। कांग्रेस, जदयू और राजद ने हमेशा सबसे पिछड़ें वर्ग से उनके हक से वंछित रखा है। राजद और जदयू नेता कर्पूरी जी का अपमान करने वाले लोगों की जयंती मनाने का ढकोसला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी जी की नीतियों का हमेशा पालन किया है। भाजपा ने प्रदेश में अपने कोटे से दो अति पिछड़ों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया।

बिहार के विकास में कर्पूरी ठाकुर का योगदान

केंद्र सरकार ने जहानाबाद में पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया है, जो बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जन जन नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री है। डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव, एक शिक्षाविद् और बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य, ने ये बातें कहीं। उनका दावा था कि केंद्र सरकार ने बिहार की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। बिहार के विकास में कर्पूरी ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत रत्न उन्हें बहुत पहले ही मिलना चाहिए था। बिहार का निर्माण करने में कुछ और भी मुख्यमंत्री हुए हैं। केंद्रीय सरकार को उन नामों पर भी भारत रत्न देने का विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Weather Update: राजधानी दिल्ली में कब खत्म होगी ठंड, जानें मौसम विभाग का अनुमान

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

Share
Published by
Sonam Mishra

Recent Posts

Advertisement

पिछले दस सालों में सूझबूझ वाले पीएम साबित हुए मोदी जी- मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal in Karnal: करनाल में 23 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल…

May 23, 2024

UP: बसपा सुप्रीमो का ‘जाति कार्ड’, मुस्लिमों को लेकर कही ये बात…

Mayawati in Mirzapur: उत्तरप्रदेश में हुई एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण…

May 23, 2024

Bihar: तेजस्वी ने कहा, अपनी होशियारी अपने पास रखें चिराग

Tejashwi to Chirag: बिहार में अभी लोकसभा चुनावों के दो चरण होना बाकी हैं. इन…

May 23, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे में फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, सात की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Blast in a Factory in Maharashtra:  महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की ख़बर…

May 23, 2024

70 साल की उम्र में एक बार फिर बसाया घर, नकदी, जेवर लेकर दुल्हनियां हो गई फुर्र…

Amroha news: 70 साल के बुजुर्ग को फिर से घर बसाना महंगा पड़ गया. उम्र…

May 23, 2024

विधि-विधान से होती थी शादी, अगले ही दिन घर से गायब हो जाते थे जेवर, नकदी और दुल्हन…

Looteri Dulhan Gang: अलीगढ़ में शादी के बाद ठगी के मामले सामने आए हैं. आरोप…

May 23, 2024

This website uses cookies.