Advertisement

Bihar: घर से भागी लड़की, पड़ोस की महिला पर टूटा परिवार का कहर

पीड़ित महिला

पीड़ित महिला

Share
Advertisement

Bihar: बिहार के दरभंगा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें घर से लड़की को गायब करने के शक में एक परिवार ने पड़ोस में रहने वाली महिला से मारपीट की। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के हांथ पैर बांधकर उसे अर्धनग्न करके पिटाई की।

Advertisement

पड़ोसियों ने महिला से की मारपीट Bihar

बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि लोगों में कानून का डर मानो खत्म हो चुका है। दरअसल दरभंगा में आरोपी जगदीश दास की बेटी अपने घर से भाग गयी। जगदीश दास को शक था की उसकी बेटी को भगाने में पड़ोस में रहने वाली गांधी देवी का हाथ है। शक के आधार पर जगदीश दास और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने महिला से मारपीट की। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपियों ने हाथ पांव भी बांध दिए फिर अर्धनंग कर पिटाई की। साथ ही खुलेआम सड़क पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो महिला के सिर के भी बाल काट दिए। हालांकि आरोपी जगदीश दास की बेटी अपने घर से कैसे भागी इसकी उस महिला को कोई जानकारी भी नहीं थी।

महिला ने मुकदमा दर्ज कराया Bihar

मरपीट के दौरान जब पीड़ित महिला की बेटी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। जिसके बाद स्थानीय लोग बीच-बचाव कर महिला को अस्पताल ले गए। महिला को इलाज के लिए दरभंगा DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ठीक होने के बाद महिला ने कमतौल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत में जगदीश दास और उसके परिवार सहित दस लोगो को आरोपी ठहराय़ा। लेकिन कमतौल थाने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित महिला न्याय के लिए दरभंगा मुख्यालय पहुंची। जहां पुलिस अधिकारी से इंसाफ की मांग की। साथ ही महिला ने अपने साथ हुए मारपीट के कई सबूत और फोटो भी दिखाए। घटना की पुष्टि खुद दरभंगा के सदर SDPO अमित कुमार ने भी की है।

दरभंगा सदर के SDPO ने दी जानकारी

दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार ने बताया की गांधी देवी के साथ उसके पड़ोस के लोगो ने मारपीट की है। उसके बाल भी काट दिए है। पुरे मामले में कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे कुल दस आरोपियों को नामजद कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। हलाकि बाद में जगदीश दास की लड़की भी मिल गयी और उसकी शादी भी करा दी गयी है।

ये भी पढ़ें: Jaipur 2008 Blast: आरोपियों को बरी करने के फैसले पर SC जाएगी गहलोत सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें