Advertisement
Bihar

UP के इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं बिहार के CM नीतीश कुमार, जानें किस सीट को लेकर है चर्चा

Share
Advertisement

Loksabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री अभी कुछ समय पहले ही भाजपा से अलग हुए ही थे कि उन्होंने 2024 में खुद को विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का दावेदार भी मानने लगे है। बता दें अब ये कयास लगाई जा रही है कि नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता मिल गया है। हालांकि ये न्योता किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने ही दिया है। हालांकि पार्टी का मानना और जैसा कि सभी जानते है कि दिल्ली का रास्ता यूपी होकर ही जाता है। ऐसे में उनके पार्टी के नेताओं के अनुसार नीतीश कुमार अगर फूलपुर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर या फिर फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ें तो उनकी जीत पक्की है।

Advertisement

ऐसा इसलिए क्योंकि ये सीटें कुर्मी बहुल हैं और जातीय समीकरण के लिहाज से भी उनका इनमें से किसी सीट से मैदान में उतरना मुफीद माना जा रहा है। बता दें नीतीश के यूपी से चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार होगा और इसका फायदा उनकी अगुवाई वाले संभावित गठबंधन को होगा। 

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के मुताबिक उन्होंने बीते दिनों पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था। हालांकि उस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, पर उम्मीद बरकरार है। प्रदेश के नेताओं का मानना है कि वैसे तो नीतीश कुमार के पास बिहार व अन्य राज्यों में कई सीटों से चुनाव लड़ने का अवसर है लेकिन पार्टी की अपनी मजबूती व सामने वाले को दमखम भरी चुनौती देने के लिहाज से भी यूपी से उनका लड़ना फायदेमंद रहेगा।

कार्यकर्ता भी इसे लेकर उत्साहित हैं। वैसे अभी के परिदृश्य में देखें तो जौनपुर सीट पर धनंजय सिंह का लड़ना तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनका वहां जनाधार है। पहले से वह वहां लड़ते रहे हैं। इसलिए वह सीट उनके लिए ही आरक्षित रहेगी। बाकी प्रभाव वाली सीटों पर भी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

This website uses cookies.