Advertisement

Bihar: सासाराम में नहर में नोटों के बंडल, लोगों में मची लूटने की होड़

सासाराम

सासाराम

Share
Advertisement

Bihar: बिहार के सासाराम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सासाराम नगर निगम के मुरादाबाद नहर में नोटों के बंडल बहते हुए देखे गए। ये रुपये असली है या नकली फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। नोटो का बंडल उठाते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कितनी संख्या में लोग नाले में उतर कर नोटों का बंडल इकट्ठा कर रहे हैं। इस वीडियो के संबंध में फिलहाल पुलिस-प्रशासन भी पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन बताया जाता है कि सासाराम क्षेत्र के सीमा पर स्थित मुरादाबाद नहर के पानी में 100, 200 और 500 के नोटों के बंडल फेंके गए थे।

 जैसे ही लोगों के नज़र नहर में बहते हुए पैसों के बंडल पर पड़ी तो देखते ही देखते बच्चे, नौजवान, महिला, बुजुर्ग इकट्ठा होने लगे। नोटों के बंडल चुनने की होड़ मच गई। हालांकि अब तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि ये नोटों का बंडल असली है या नकली? फिर भी हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर नोटों के बड़े-बड़े बंडल नहर में क्यों फेंके गए और आ कहा से है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: बेमौसम बारिश, किसानों का होगा नुकसान? जानें कृषि वैज्ञानिक की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *