Advertisement

आनंद मोहन की रिहाई के बाद इन दो बाहुबलियों की रिहाई की उठी मांग

प्रभुनाथ सिंह,अनंत सिंह

प्रभुनाथ सिंह,अनंत सिंह

Share
Advertisement

बिहार जेल कानून में संशोधन के बाद पूर्व सांसद आंनद मोहन समेत 26 कैदियों को पिछले हफ्ते बरी कर दिया गया था। बिहार सरकार के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। ऐसे में अब आंनद मोहन के बाद अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने की मांग उठने लगी है।

Advertisement

प्रभुनाथ सिंह पर क्या था आरोप?

आरजेडी (RJD) से चार बार सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह अभी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद हैं। उन्हें 1995 में जनता दल विधाक अशोक सिंह की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तभी से प्रभुनाथ सिंह जेल में बंद है।

 अनंत सिंह का क्या था मामला

प्रभुनाथ सिंह के अलावा अनंत सिंह की रिहाई की भी मांग उठ रही है। अनंत सिंह अभी पटना के बेउर जेल में बंद हैं। 2019 में आनंद सिंह के पैतृक आवास से एक एके-47 राइफल की बरामदगी हुई थी इसी मामले में इन्हें पिछले साल दोषी ठहराया गया था। उस समय वे आरजेडी विधायक थे लेकिन दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई।

स्वर्ण क्रांति दल के प्रमुख कृष्ण कुमार कल्लू ने प्रभुनाथ सिंह और अनंत सिंह की जेल रिहाई कि मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं की रिहाई के लिए वे किसी भी हद क जाने के लिए तैयार है।

आपको बता दें बिहार सरकार ने कारा हस्तक 2012 के नियम 481 आई में सशोंधन किया है। 14 साल की सजा काट चुके आनंद मोहन की तय नियमों के कारण रिहाई संभव नहीं थी। बीते 10 अप्रैल को ही  सरकार ने बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी थी जिसके बाद आंनद मोहन को रिहा कर दिया गया।    

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: CM बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें