Advertisement

बच्चों का इंतजार समाप्त, फिर से बजेंगी स्कूल की घंटियां, बिहार सरकार ने दी स्कूल खोलने की इजाजत

Share
Advertisement

पटना: बिहार में अनलॉक की प्रक्रियां तेज़ी से जारी है। सरकार धीरे-धीरे देश के आर्थिक पड़ाव को पटरी पर लाने का निर्णय ले रही है। यही कारण है कि अब लॉकडाउन से जुडी चीज़ों को जल्द से जल्द हटाया जा रहा है। अब 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को खोलने की भी इजाजत दे दी गई है।

Advertisement

 

बिहार में  बाजार, दुकानें और कई स्थलों को खोलने की आज्ञा तो पहले ही दे दी गई थी, ताकि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोला जा सके। विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं और 12वीं तक के विद्यालय 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *