Advertisement
State

BIHAR HOCKEY: मदद के हाथ नहीं बढ़े तो टूट गई उम्मीदों की डोर

Share
Advertisement

हाथ में हॉकी स्टिक और दुनिया जीतने का जुनून। ये हौसला ऐसे ही नहीं आया। वो हाथों के हुनर का कमाल था। स्टिक पकड़ी तो जीत का गोल करते चले गए। पहले सब जूनियर और बाद में नेशनल तक खेला। लेकिन कहते हैं कि मंजिल तक पहुंचने को राहें जरूरी हैं और जब कोई राह ही न हो तो मुसाफिर भटक ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के हॉकी प्लेयर्स के साथ। सरकार ने मदद के हाथ नहीं बढ़ाए और उम्मीदों की ये डोर टूटती चली गई।

Advertisement

बिहार हॉकी शून्य परः हॉकी प्लेयर राणा

पटना के राणा प्रताप शानदार हॉकी प्लेयर रहे। वह नेशनल भी खेल चुके हैं। वकौल राणा… इस समय बिहार हॉकी शून्य पर है। यह अपने निम्नतम दौर से गुजर रही है। इसके लिए बिहार हॉकी संघ जिम्मेदार है। बिहार में हॉकी के ऐसे प्लेयर हैं, जो देश में पहचान बना सकते हैं। लेकिन सरकार आज तक खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए एक अदद ग्राउंड तक नहीं दे पाई है।

हॉकी प्लेयर क्यों बन गया सिंगर

बिहार में कभी हॉकी का चमकता सितारा रहे दीपक कुमार अब जिंदगी बसर करने को सिंगिग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वो कहते हैं कि जीवन के स्वर्णिम 16 साल हॉकी को दे दिए। जब संसाधनों का अभाव हुआ और सरकार से मदद की उम्मीद टूट गई तो गायकी में किस्मत आजमाने लगा। लेकिन इस हाल में मैं अकेला नहीं हूं। ऐसे कई हॉकी प्लेयर्स हैं जो प्रोत्साहन और सहयोग के अभाव में प्राइवेट टीचिंग कर रहे हैं या बेरोजगार हैं। अब तो लगता है कि युवाओं को इस खेल में अपना करियर बर्बाद नहीं करना चाहिए।

नहीं मिली प्रैक्टिस की जगह

मैदान को लेकर खिलाड़ियों ने कई आंदोलन किए। उन्होंने खेल संघ से लेकर खेल मंत्री और मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें मुट्ठी भर जगह भी प्रैक्टिस के लिए नहीं दी गई। बिहार हॉकी के सेक्रेटरी मोहम्मद मुस्ताक अहमद एक समय में इंडियन हॉकी के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि मुस्ताक के कार्यकाल में बिहार में एक भी हॉकी का प्लेग्राउंड नहीं बन पाया। खिलाड़ियों का कहना है कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट केवल एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित होती है।

ये भी पढ़ें:दुखदः  मूर्ति विसर्जन करने गई 5 बच्चियां तालाब में डूबीं, दो की मौत

Recent Posts

Advertisement

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

This website uses cookies.