Advertisement
State

BIHAR: दंबगों की फायरिंग से गुस्साए लोगों ने किया पुलिस का घेराव

Share
Advertisement

बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार जारी हैं। सीएम नीतीश कुमार के गृह जनपद में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नालंदा(NALANDA) के सोहसराय थाना क्षेत्र के खप्पड़ कुआं मोहल्लावासियों का आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से दबंगों ने आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने पुलिस का घेराव किया।

Advertisement

लोग दहशत में, मची भगदड़

जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र का खप्पड़ कुआं मोहल्ला सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दिनदहाड़े दबंगों ने घर पर चढ़कर फायरिंग की। इससे लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। गोलीबारी करते बदमाशों का विडियो भी वायरल हो गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।

‘वर्चस्व कायम करने को करते हैं मारपीट’

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कुछ लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए अक्सर लोगों के साथ मारपीट करते हैं। सोमवार को भी एक युवक पढ़ाई के बाद अपने घर लौट रहा था तब बदमाशों ने घेरकर उसे पीटा। परिजनों ने इस बात का विरोध किया तब आधा दर्जन से अधिक लोग फायरिंग करने लगे। लोगों का आरोप है कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टः आशीष, संवाददाता, नालंदा, बिहार

ये भी पढ़ें:‘नीतीश भी नहीं जानते कि लोकसभा चुनाव के बाद वो किस दिशा में जाएंगे’

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.