Advertisement
State

एवीबीपी के विद्यार्थियों ने कॉलेज में दिया धरना

Share
Advertisement

AVBP Protest: भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। एवीबीपी के मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष पीयूष आनंद ने बताया कि कॉलेज में एक दर्जन से अधिक मूलभूत समस्याएं हैं। कॉलेज प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

Advertisement

AVBP Protest: मूलभूत सुविधाएं न होने का आरोप

पीयूष ने बताया कि यहां पर न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। न शौचालय की। सुरक्षा दृष्टिकोण से तो कॉलेज पूरी तरह असुरक्षित है। कॉलेज के प्राचार्य ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों को सुना और जल्दी समस्या समाधान करने की बात कही।

AVBP Protest: असामाजिक तत्वों का रहता जमावड़ा- कुमारी नव्या

मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा कुमारी नव्या ने बताया कि कॉलेज में हम लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। कॉलेज में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। कॉलेज प्रशासन ध्यान नहीं देता। कोई भी कॉलेज में प्रवेश कर जाता है। हम लोगों को काफी परेशानियां होती है।

AVBP Protest: प्राचार्य ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

कॉलेज प्राचार्य ने दर्जनों मांगों को सुना और जल्द समाधान करने की बात कही। बहरहाल अब देखना यह होगा कि कॉलेज में जिस तरह से मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं प्रदर्शन पर उतारू हैं, क्या वाकई में इनका हल निकलेगा। इस दौरान कुणाल पांडे, कुश पांडे, शिव सागर कुमार एवं दर्जनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: अमरजीत कुमार, संवाददाता, भागलपुर, बिहार

ये भी पढ़ें: अंडरपास विवाद में ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

Recent Posts

Advertisement

Delhi: के कविता और सिसोदिया को लगा झटका, कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता बुधवार को…

July 3, 2024

राज्यसभा में PM मोदी बोले… ‘झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं’

PM Modi in Rajya Sabha : राज्यसभा में बुधवार को हाथरस दुर्घटना के दौरान हुई…

July 3, 2024

Hathras: हाथरस हादसे में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से गुहार, अधिकारियों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Hathras: हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्रवाई की मांग…

July 3, 2024

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

This website uses cookies.