Advertisement
State

महिला वोटरों पर प्रियंका का एक और निशाना

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ कमर कस मैदान में कूद चुकी हैं। लोक लुभावन वादे किए जा रहे हैं। इधर कांग्रेस की सियासी रणनीति भी साफ है। प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस महिला वोटरों को रिझाने के लिए हर मुमकीन कोशिश कर रही है। पिछले दिनों प्रियंका गाँधी ने खुद ही ये ऐलान किया था कि आगामी विधान सभा चुनाव में वो 40 फीसद सीट यानि कुल 161 सीट महिलाओं को देंगी।

Advertisement

प्रियंका गाँधी के इस फैसले का महिला वोटरों पर कितना असर पड़ेगा ये तो आने वाले चुनाव के नतीजों से ही पता चलेगा। बहरहाल , एक्शन में आई प्रियंका गाँधी लगातार बड़े बड़े वादे कर रही हैं। इस बार उन्होंने मेहनतकश आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को निशाने पर ले रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार अगर राज्. में बनी तो इन महिलाओं को 10 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय देगी.

अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, ”कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।”

इससे पहले एक और वीडियों ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ”यूपी सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है. मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं. मानदेय उनका हक है. उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य. आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं.”

प्रियंका गांधी के इन चुनिंदा वादों से दूसरी सियासी दलों की चिंता बढ़ गई है। महिला वोटरों को साधने की कोशिश में इतना तो जरूर है कि हाशिए पर चली गई कांग्रेस अब कम से कम प्रदेश की सियासच में अपनी मौजूदगी का एहसास तो जरूर करा रही हैं।

Recent Posts

Advertisement

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

Bihar: प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले में बोले तेजस्वी… ‘बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है’

Tejashwi on Prajwal Revanna:  कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…

April 30, 2024

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

This website uses cookies.