Advertisement
State

आंगनबाड़ी सेविकाएंः मांगों के बदले वाटर कैनन का प्रहार, लाठी का वार

Share
Advertisement

Anganwadi workers Protest: पटना में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर प्रशासन का चाबुक चला है। वे राजद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पहले वाटर कैनन से पानी डाला गया उसके बाद बल प्रयोग भी किया गया। इसमें कई आंगनबाड़ी सेविकाएं चुटैल हुईं तो कुछ का गुस्सा सांतवें आसमान पर नजर आया। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया।

Advertisement

Anganwadi workers Protest: ‘चाचा-भतीजे ने बिहार को बर्बाद कर दिया’

आंगनबाड़ी सेविकाओं की पांच सूत्रीय मांगों का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। राजद कार्यालय के बाहर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशासन ने खदेड़ा। इससे गुस्साई आंगनबाड़ी सेविकाएं जोर-जोर से चिल्लाती नजर आईं कि चाचा-भतीजे की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया। हम लोगों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। वो चोट लगने पर दर्द से कराह रहीं थी और रो रहीं थीं। इस बीच एक ही रट कि नीतीश और तेजस्वी को नहीं छोड़ेंगे। हम पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सड़क जाम करेंगे। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Anganwadi workers Protest: हजारों की संख्या में जुटी आंगनबाड़ी सेविकाएं

आज आरजेडी कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका पहुंची जिसके बाद पुलिस का गुस्सा फूट पड़ा और लाठियां बरसाना शुरू कर दिया जिसके बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कई सेविकाओं को बस में भी बैठाया।

Anganwadi workers Protest: ‘पुलिस के पास बहुत पइसा…हमारे लिए फ्लाइट मंगवाए…’

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मंजू देवी का गुस्सा गजब ढा रहा था। मीडिया कर्मी ने उनसे बात की वह बोंलीं, हम पर जुर्म हो रहा है। महिला और पुरुष पुलिस भी हम पर जुर्म कर रहे हैं। हम पर पानी छिड़का जाता है। लाठीचार्ज किय जाता है। हम बस में क्यों बैठें। फ्लाइट मंगवाइए। हम लोग भी फ्लाइट से घूमें। हमारा भी मस्ती हो जाए। आप पुलिस प्रशासन हैं, आपके पास बहुत सारा पइसा है। हम लोग को भिखारी जैसे सरकार बना कर रखी है। हम लोग के लिए फ्लाइट मंगवाइए। अगर जेल भेजना है… अगर जेल देना है…सरकार की औकात है…तो सारी सेविका सहायिकाओं को एक बार में जेल भेजिए। हम लोग बस में बैठकर नहीं जाएंगे। हम लोगों के लिए फ्लाइट आए.. फ्लाइट से घूमेंगे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बीजेपी MP मनोज तिवारी बोले- ‘नीतीश कुमार रात में देखते है गंदी फिल्में’

Recent Posts

Advertisement

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

LokSabha Election live: शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73 प्रतिशत वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

This website uses cookies.