अलीगढ़(Aligarh) में गायब लड़की को 4 दिन से थाने में बैठा रखा है। पुलिस ने पिता से लड़की के कपड़े खराब होने पर नए कपड़े मंगवाए। वहीं पिता की लिखी तहरीर पर पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं है। पिता थाने के चक्कर लगा रहा है वही पीड़ित परिवार ने बेटी के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। घटना थाना बरला क्षेत्र इलाके की है।
बताया जा रहा है कि लड़की 6 अप्रैल त से गायब थी। गांव का ही अशोक पर बहला-फुसलाकर भगा के ले गया था। वहीं उसी दिन पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। लड़की नाबालिक बताई जा रही है। लड़की बरामद करने के बाद पुलिस ने उसी दिन आश्वासन दिया कि रात 10:00 बजे तक पुत्री मिल जाएगी। लेकिन पुलिस ने बेटी को बाप के सुपुर्द नहीं किया।
वहीं बेटी को थाने में बैठाए रखा। जबकि साथ में ही प्रेमी को भी थाने में बैठाए रखा। जब पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तो मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस ने पिता से कपड़े खराब होने पर नए कपड़े मंगवाए। अब पिता ने लड़की के साथ दुराचार होने का आरोप लगाया है। पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। लड़की के पिता ने बताया कि 4 दिन से लड़की बरामद करने के बाद थाने में बैठा रखा है और सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं करा रहे हैं।
अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: Aligarh: पुलिस वाहन से छात्र की मौत पर एएमयू में प्रोटेस्ट मार्च, परिवार के लिए मुआवजे की मांग
PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…
PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…
This website uses cookies.