Advertisement

जालंधर में AAP का रोड-शो, सीएम मान बोले- ’11 महीने के लिए विश्वास करो…’

Share
Advertisement

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान रैली कर रहे हैं। रैली को सम्बोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 10 मई को जालंधर के लोगों के पास एक ऐसा चांस आया है कि लोकसभा में सभी आप की सीट पक्की कर सकते हैं। इससे जालंधर के विकास को गति मिलेगी।

Advertisement

कई पार्टियां किराए पर लोग लाती है: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले साल मई में फिर से लोकसभा चुनाव है। आप भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और सुशील रिंकू पर 11 महीने कि लिए विश्वास करके देखो। यदि निकम्मे निकले तो अगले साल मई में फिर लोकसभा के चुनाव हैं। अगली बार आप जमानत जब्त करवा देना। इस दौरान CM ने कहा कि जालंधर से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य हैं। हर एमपी को पांच करोड़ रुपए विकास के कार्यों के लिए मिलता है। सीएम मान ने आगे कहा- कई पार्टियां किराए पर लोग लेकर आ जाती है

विरोधियों पर लगाए आरोप- पंजाब को लूटकर खा गए

भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल की खिल्ली उड़ाते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने पंजाब को लूटकर खा लिया। पंजाब की किसानी-जवानी, बच्चों की पढ़ाई बुजुर्गों की दवाई सब खा गए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों के पैसे से हुई लूट का हिसाब लिया जा रहा है। कुछ अंदर कर दिए हैं, कुछ की फाइलें तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, ‘भ्रष्टाचार के आरोप सच्चे तो फांसी दे दें’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें