Advertisement

AAP ने अयोध्या से शुरू की तिरंगा यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना

Share
Advertisement

अयोध्या: AAP के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने अयोध्या से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है। तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

Advertisement

सिसौदिया ने PC के दौरान कहा कि यूपी की जनता अब गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहती है। उन्होंने ट्वीट के हवाले से कहा, भगवान राम का पूरा जीवन भाईचारे का संदेश देता है। आज उसी भाईचारे का नारा बुलंद करने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है।

मनीष सिसौदिया ने आगे कहा, योगी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वो फसल का दाम दोगुना करेंगे। लेकिन दोगुना तो छोड़िए आप सूबे की किसी भी मंडी में अपना नाम छिपाकर चले जाएं, और सरकार द्वारा तय दामों पर फसल बेच कर दिखाएं। मैं चुनौती देता हूं वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, आज जब हर जगह किसानों को फसल आधे दामों पर रही है, और किसान सड़को पर बैठा है तो BJP उन्हें गुंडा, मवाली और आतंकी कह कर पुकारती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *