Advertisement
State

आम आदमी पार्टी यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी – संजय सिंह

Share
Advertisement

लखनऊ: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। ‘‘आप’’ यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के लिए पार्टी ने 763 नगर निकायों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। साथ ही, वार्ड, मेयर और चेयरमैन स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में आरक्षण में लंबे विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। अब उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीटों के आरक्षण भी घोषित हो गए हैं। लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है। अब यह लगभग तय हो चुका है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा होगी। उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी 763 नगर निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम हैं इन नगर निगमों में भी “आप” मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 763 नगर निकायों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में वार्ड, मेयर और चेयरमैन के पद के प्रत्याशियों के लिए चयन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की “आप” संगठन की तरफ से अभी तक वार्ड के स्तर पर और चेयरमैन के चुनाव के लिए लगभग 270 नाम प्रस्तावित किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जब भी उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होगी तो “हाउस टैक्स हाफ – वॉटर टैक्स माफ” नारों के साथ आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेगी।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर को दो दिन में 4326 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

रिपोर्ट – राहुल, संवाददाता लखनऊ 

Recent Posts

Advertisement

Jaunpur: बीएसपी काटेगी श्रीकला का टिकट, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन!

BSP will Change Candidate: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बड़ी ख़बर आ गई है.…

May 6, 2024

UP: कैसरगंज से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ FIR, जानें क्या है मामला…

FIR against Karan Bhushan: कैसरगंज में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले द्वारा बिना…

May 6, 2024

Jharkhand: थक न जाए मशीन!, ईडी के छापे में बरामद हुए इतने नोट कि लगा गड्डियों का ढेर

ED action in Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।…

May 6, 2024

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

Vandalism in Vehicles: यूपी के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ का…

May 6, 2024

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

This website uses cookies.