Advertisement

अफगानिस्तान में फंसे हुए एक-एक उत्तराखंडी को लाया जाएगा सकुशल वापस:CM धामी

Share
Advertisement

खटीमा:  अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड वासियों को सकुशल उत्तराखंड वापस लाने की मुहिम में जुटे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से फोन पर वार्ता कर सभी उत्तराखंड वासियों को सकुशल वापस लाने की मांग की।

Advertisement

उधम सिंह नगर जनपद की विधानसभा खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफगानिस्तान में फंसे लगभग 160 उत्तराखंड वासियों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को बताया कि उत्तराखंड वासियों को अफगानिस्तान से सकुशल वापस लाने के लिए उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से भी बात की है उत्तराखंड की सरकार का पूरा प्रयास है कि अफगानिस्तान में फंसे हुए एक-एक उत्तराखंडी को वापस उत्तराखंड सकुशल वापस लाया जाए।

साथ ही आपको बता  दें कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां के हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। उत्तराखंड के भी कई लोग अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। वहां के घटनाक्रम के बाद से ही उनके स्वजन चिंतित हैं। वे लगातार वहां के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। वहीं वे प्रदेश सरकार की ओर भी बड़ी आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कई व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित वीडियो इंटरनेट मीडिया में डाल कर मदद की गुहार भी लगाई है। रिपोर्ट-परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *