Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चमोली, कहा- युवाओं का जोश किसी भी संगठन की होती है रीढ़

Share
Advertisement

चमोली:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। जहां पर जिले में पहली बार आयोजित हो रही है। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता मिलन का कार्यक्रम भी रखा गया था।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे चमोली

सीएम बनने के बाद पहली बार चमोली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया जिसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का जोश किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का समर्पित कार्यकर्ता संगठन के लिए मजबूती प्रदान करता है। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर युवा को गांव-गांव घर-घर तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की कोशिश करनी होगी।

युवाओं का जोश किसी भी संगठन की होती है रीढ़: CM

वहीं जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ विधानसभा करणप्रयाग और थराली विधानसभा में सड़क शिक्षा स्वास्थ्य संबंधी आधे दर्जन से अधिक योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है और जिस उम्मीद के साथ जनता ने 57 विधायक भारतीय जनता पार्टी को दिए थे और एक मजबूत सरकार बनाई थी 2022 में जनता के लिए काम करते हुए 60 के पार की उम्मीद है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत जिला महामंत्री समीर मिश्रा अध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रकला तिवारी नगर अध्यक्ष भाजपा विरोध का निवासी बलवीर गुनियाल हिमानी वैष्णव नगर अध्यक्ष नंदप्रयाग आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट- सुरेंद्र सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें