Advertisement

भू-माफियाओं ने जहां कब्जे से हवेली खड़ी की थी, वहां अब बनेंगे गरीबों के लिए आवास: CM योगी

Share
Advertisement

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ बोले कि यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा। गंगा मैया की कृपा प्रदेश पर बरसती है। भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। देश की स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा। पर्यटन के क्षेत्र में चौथे-पांचवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में अव्वल है।

Advertisement

CM योगी ने कहा कि प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है। पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा।

सीएम बोले युवाओं की प्रतिभा से देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता है। हमने युवाओं को रोजगार/नौकरी दी हैं। उनके स्वावलंबन के लिए प्रदेश का परसेप्शन अच्छा किया है। अब प्रदेश का युवा कहीं भी जाएगा तो गर्व से कहेगा कि हम उत्तर प्रदेश से हैं। सब हमारे हैं, उत्तर प्रदेश तो हमारे लिए परिवार है। 24 करोड़ लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। वर्ष 2015-16 में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश 16वें स्थान पर था। आज प्रदेश ‘व्यवसाय की सुगमता’ श्रेणी में दूसरे स्थान पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *