Advertisement

पहले गरीबों का राशन माफिया हड़प जाते थे अब माफिया खुद प्रदेश से भाग रहे हैं: CM योगी

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बूथ सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होनें भाजपा के कामों को भी गिनाया। उन्होनें कहा कोरोना से अमेरिका, रूस, यूरोप और चीन की हालत खराब है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना प्रबंधन का काम कुशलता से हुआ। विपक्षियों ने वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार किया।

Advertisement

जब सत्ता में थे तब कुछ किया नहीं अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे: UP CM

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी कहां थी। बीएसपी कहां थी। बबुआ के लिए कहना ही क्या है। इन लोगों का कहीं पता नहीं था। ये सब लोग होम आईसोलेशन में थे। घर में आराम कर रहे थे। ट्वीटर पर दुष्प्रचार कर रहे थे। परिवार में जितने सदस्य होंगे हर सदस्य को पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। खाद्यान्न भी महीने में दो बार मिलेगा।

अगर कांग्रेस, सपा और बसपा होती तो राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता: सीएम

आगे उन्होनें कहा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। उस दौरान हम मुफ्त टेस्ट और इलाज उपलब्ध करवाएंगे। जीवन और जीविका को बचाने का प्रधानमंत्री जी का जो संकल्प है उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको साथ मिलकर पूरा करना होगा। पिछली सरकारों की नीयत खराब थी, यही खाद्यान्न पहले खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था। वो गरीबों के राशन को बेच देते थे। गरीब टकटकी लगाए देखता रहता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बातें….

CM ने कहा 2020 में 8 महीनों तक खाद्यान्न योजना का गरीबों को लाभ मिला। अब 11 महीनों तक यह सुविधा दी जा रही है जिसमें 7 महीने यह खाद्य योजना दो-दो बार दिया जा रहा है। खाद्यान्न की कमी पहले भी नहीं थी।

आगे उन्होनें कहा आज बहन बेटियों की सुरक्षा की जा रही है, कहीं मेडिकल कॉलेज बन रहा है, कहीं अस्पताल बन रहा हैं, कहीं बिजली के सब स्टेशन बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े कार्य किए जा रहे हैं।

सीएम बोले कि 18 तारीख को इसी बृज क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे की नींव रखने जा रहे हैं। कई लोग तब कहेंगे कि हमने भी सपना देखा था लेकिन बना नहीं पाए। कुछ लोगों को विकास को लेकर दौरे पड़ने लगते हैं।

विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम बोले क्या सपा की सरकार के समय अयोध्या में राम मंदिर बन जाता। अब बन रहा है तो आप सब खुश हैं न। जो बुआ-बबुआ न उम्मीद हैं उन्हें न उम्मीद ही रहने दीजिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मोदी जी काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आ रहे हैं। क्या यह काम सपा कर पाती? क्या बसपा कर पाती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *