Advertisement

UP Fifth Phase Election: यूपी में पांचवें चरण की 61 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक हुआ 46.28% मतदान

UP Fifth Phase Election

UP Fifth Phase Election

Share
Advertisement

UP Fifth Phase Election: यूपी में आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। आपको बता दें कि इस चरण में आज यानी 27 फरवरी को 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें में 693 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ।

Advertisement

जबकि विधानसभा चुनाव (UP Fifth Phase Election) के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39% मतदान हुआ। मालूम हो कि प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ है।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.28% मतदान दर्ज़ किया गया। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी ने बूथ संख्या 56 में मतदान किया। इसके अलावा यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया।

यूपी में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी

  • अमेठी 46.35%
  • अयोध्या 50.60%
  • बहराइच 48.66%
  • बाराबंकी 45.55%
  • चित्रकूट 51.67%
  • गोंडा 46.70%
  • कौशांबी 48.70%
  • प्रतापगढ़ 44.26%
  • प्रयागराज 42.29%
  • रायबरेली 46.86%
  • श्रावस्ती 49.38%
  • सुल्तानपुर 46.47%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *