Advertisement

UP Board 2022 Result Update : आज शाम 4 बजे 12वीं के छात्रों का भी रिजल्ट होगा घोषित

Share
Advertisement

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं। छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं का परिणाम 2 बजे तो वहीं बारहवीं का परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएगा। परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र इस साल यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।

Advertisement

इतने छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि यूपी बोर्ड दसवी और बारहवीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित की गई थी।

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *