Advertisement

रायबरेली में प्रियंका गांधी का ‘महिला शक्ति संवाद’, बोलीं- आज प्रदेश में हर जगह होता है महिलाओं पर अत्याचार

यूपी का शक्ति संवाद
Share
Advertisement

यूपी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली पहुंची। (यूपी का शक्ति संवाद) “लड़की हूं लड़ सकती हूं शक्ति-संवाद” में कांग्रेस महासचिव @priyankagandhi ने लड़कियों की बात सुनी।

Advertisement

यूपी का शक्ति संवाद…..

इस कार्यक्रम के (यूपी का शक्ति संवाद) संबोधन में प्रियंका ने कहा हर जगह यही दिखता है कि लड़कियां बहादुरी से लड़ रही हैं। मुझे जिन पुलिसकर्मी लड़कियों ने गिरफ्तार किया था, मैंने पाया उनका भी शोषण हो रहा है। हर कहीं महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। मेरे मन में आया कि मुझे लड़कियों के लिए लड़ना है।

अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी

आगे उन्होनें कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना है। हमारे बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं और तय कर लें कि हम इस देश की राजनीति बदलेंगे तो ये राजनीति बदल जाएगी। महिलाएं अगर कह दें कि हमारे लिए काम करो वरना हम तुम्हें वोट नहीं देंगे। हमने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया। इसका असर हुआ और बाकी पार्टियां भी घोषणा करने लगी हैं।

यूपी का शक्ति संवाद: मेरा आपसे कहना है कि अपनी शक्ति को पहचानो : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं प्रधानमंत्री पहली बार सिर्फ महिलाओं की सभा करने जा रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं। एक छोटी सी पहल से सारी पार्टियां महिलाओं के बारे में सोच रही हैं। मां क्यों चाहती है कि उसकी बेटी पढ़ाई कर ले? क्योंकि वह अपनी बेटी को अपने जीवन का संघर्ष नहीं देना चाहती। आपसे कहा जाता है कि आप लड़की हैं। मेरा आपसे कहना है कि अपनी शक्ति को पहचानो।

आज प्रदेश में जगह जगह महिलाओं पर अत्याचार होता है और उल्टा पीड़िताओं पर ही मुकदमा दर्ज किया जाता है। यह गलत है। इसे बदलना होगा। आप सब ठीक कहती हैं कि अपने लिए खुद लड़ना होगा। आप लड़िए, मैं आपके साथ हूं। तय कर लो कि जो महिलाओं के लिए काम नहीं करेगा, सशक्त नहीं करेगा, उसे वोट नहीं मिलेगा। एक शौचालय या एक सिलेंडर से काम नहीं चलेगा। आपको सशक्त किया जाए। आपको आपका अधिकार मिले।

“उन्नाव में एक लड़की का बलात्कार हुआ, उसे जलाकर हत्या की गई। हाथरस में एक लड़की का बलात्कार हुआ, बीच रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मां बाप को चेहरा भी नहीं देखने दिया।” ~ @priyankagandhi

हम सब साथ मिलकर परिवर्तन लाएंगे। हम मिलकर इस समाज को समझाएंगे कि महिलाओं को नकार नहीं सकते। महिलाओं को बराबरी का अधिकार चाहिए। हमने अपना महिला घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें सिर्फ स्मार्टफोन और स्कूटी नहीं है। वह आपके स्वास्थ्य, शिक्षा, सेहत, अर्थव्यवस्था और आपके अधिकारों के बारे में है। मैं आपसे कहती हूं कि आप हमें शक्ति दीजिए, हम आपको शक्ति देंगे।

यूपी_का_शक्ति_संवाद कार्यक्रम में आगे प्रियंका ने कहा कि “चुनावी मंचों से हमें सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति सिखाई जाती है। ये राजनीति हमें बंद करनी है। हमें चाहिए अपने भविष्य की राजनीति। अगर देश की सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं तो ये राजनीति बदल सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *