Advertisement

नोएडा: अधिकारियों के साथ मिलकर पैसे से वैक्सीन लगाने वाले दो लोग गिरफ्तार

Share
Advertisement

नोएडा: देशभर में वैक्सीन लगाने के नाम पर चल रहा गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिला गौतमबुद्ध नगर की इकोटेक 3 पुलिस ने Corona vaccine के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वैक्सीन की कई वायल्स बरामद की गई है। ये दोनो घर-घर जाकर लोगों से पैसे लेकर वैक्सीन लगाते थे।

Advertisement

एडीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि बिसरख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की मदद से सुशील और रवि लोगों के घर जाकर वैक्सीन लगाया करते थे और अनुचित लाभ लेते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से covaxin और कोविशील्ड, दोनों ही वैक्सीन की कई खेप बरामद हुईं हैं।

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को उनके कब्जे से कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 19 वायल्स बरामद किए गए हैं, जिसमें से चार का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही 155 सिरिंज भी बरामद की गई हैं।

अग्रवाल ने आगे जानकारी दी कि दोनों आरोपी बिसरख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर ये काम करते थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक सभी शामिल लोगों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *