Advertisement

Noida: 7 सालों से नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग कर रहा था ‘Digital Rape’, जानें नोएडा पुलिस ने क्या कहा?

Share

नोएडा में (Noida Digital Rape) दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि 81 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की एक लड़की के साथ सात साल की अवधि तक कथित तौर पर ‘डिजिटल दुष्कर्म’ किया।

Noida Digital Rape
Share
Advertisement

नोएडा: नोएडा में (Noida Digital Rape) दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि 81 साल के बुजुर्ग ने 17 साल की एक लड़की के साथ सात साल की अवधि तक कथित तौर पर ‘डिजिटल दुष्कर्म’ किया। आरोप है कि पीड़िता जब 10 साल की थी तब से ही उत्पीड़न का यह सिलसिला शुरू हो गया था। आरोपी को बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

7 सालों से नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग कर रहा था ‘Digital Rape’

नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने इस बारे में बताया कि 14 तारीख को सेक्टर 39 थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई जिसमें उनका आरोप था कि वो एक नाबालिग बच्ची के साथ 80 वर्षीय व्यक्ति के घर में रहते हैं। उस व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के साथ डिजिटल रेप (Noida Digital Rape) किया। इस सूचना पर हमने मामला दर्ज़ किया और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। मामले में हमारे पास जो भी साक्ष्य है उसमें आरोप सही पाए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

जानें आखिर क्या होता है डिजिटल रेप

डिजिटल रेप का मतलब होता है कि जब कोई किसी महिला या लड़की का किसी वस्तु से उत्पीड़न करे। आपको बता दें कि निर्भया केस के बाद 2012 में कानून में यह जोड़ा गया था। बता दें कि यह 81 साल का आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। वह 20 साल से नोएडा में रह रहा था और यहां एक महिला के साथ लिव इन में रहने लगा। वह अपनी पत्नी से अलग हो गया।

Read Also:- इस बार चुनाव के बाद एमसीडी में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: अरविंद केजरीवाल

Read Also:- क्या आपको भी लगता है सोमवार “Some War” जैसा, Swiggy ने ट्वीट कर जानें लोगों को क्या बताया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *