Advertisement

मथुरा: फेरों से पहले दुल्हन की हत्या, सिरफिरे प्रेमी ने मारी गोली

Share

Mathura Latest News: मथुरा के नौहझील इलाके में गुरुवार रात गौतम बुद्ध नगर से आई थी बरात। वरमाला के बाद युवक ने घर में घुसकर दुल्हन को तमंचे से गोली मारी। दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई।

दुल्हन की हत्या
Share
Advertisement

मथुरा (Mathura) में शादी के दिन एक दुल्हन की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। ये घटना तब हुई जब जयमाल के बाद कमरे में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से ही दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

Advertisement

गोली चलने की आवाज पर जब तक लोग कमरे में पहुंचते तब तक हत्यारा मौके से फरार हो गया था। दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वरमाला के बाद गोली चलाई

दरअसल, नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। दुल्हन के घरवालों ने बारात का स्वागत-सत्कार किया। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई। काजल ने अपने होने वाले दूल्हे को वरमाला पहनाई। सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहे थे। दुल्हन काजल जयमाला डालकर जैसे ही अपने कमरे के अंदर पहुंची तो गोली चलने की घर के अंदर आवाज आई। शादी समारोह में आए रिश्तेदारों ने कमरे के अंदर झांका तो दुल्हन काजल खून से लथपथ पड़ी मिली। दुल्हन की हत्या से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने डॉक्टर को बुला कर दिखाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

दूल्हा को भी दी थी गोली मारने की धमकी

बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले दूल्हे को भी हत्या की धमकी दी थी। बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: इटावा में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव: दोनों के सिर पर मिले गोली मारने के निशान, ऑनर किलिंग और खुदकुशी में उलझी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *