Advertisement

अलीगढ़ में दिव्यांगों ने अनोखे अंदाज में रैली निकालकर किया कुछ ऐसा

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दिव्यांगों ने इस तरह से अपने सांसद महोदय का जन्मदिन मनाया जिसे देखकर लोग हैरान हो गए है। हालांकि ये लोगों का अपने नेता के प्रति प्रेम है जो उन्हें इस तरह से जन्मदिन मनाने का विकल्प सुझा। बता दें अलीगढ़ में बड़े धूमधाम से रैली निकालकर दिव्यांगों ने सांसद सतीश गौतम का जन्मदिन मनाया। इसी के दौरान केक भी काटा गया। जिसके बाद सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और उनको शुभकामनाऐं दी गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा के हर जिले में 1 जुलाई से शुरू किया गया डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

जन्मदिन मनाने सैकड़ो की संख्या में ट्राई साइकिल से पहुंचे दिव्यांग

शुक्रवार को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का 50वां जन्म दिन रामघाट रोड स्थित विद्या नगर में मनाने के लिए सैकड़ो दिव्यांग लोग ट्राई साइकिल से पहुंचे। दिव्यांगों ने उन्हें लम्बी उम्र और स्वास्थ्य के लिए भागवान से कामना की और बधाई दी। उस दौरान सांसद ने भी दिव्यांगों का उत्साहवर्धन कर सेल्फी खिंचवाई। दिव्यांगों ने बताया कि सांसद उनकी समस्या को सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। दिव्यांगों के आने-जाने के लिए मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित कराया है।

जिससे दिव्यांगों को आने-जाने में कठिनाई न हो और दिव्यांग व्यापार भी कर सकते हैं। वहीं उनमें से एक दिव्यांग ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सांसद सतीश गौतम दिलाते हैं। अगर कोई दिव्यांग सरकारी सुविधा से वंचित हो जाता है। तो सांसद तत्काल मदद पहुंचाते हैं। वहीं एक और दिव्यांग ने बताया कि कुछ दिव्यांग हर साल ट्राई साइकिल ले लेते हैं। जिससे कुछ दिव्यांग छूट जाते हैं। हालांकि छूटे हुए दिव्यांगों को जागरुक कर ट्राई साइकिल दिलवाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उद्धव ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का CM मानने से किया इंकार, कहा-‘मेरा गुस्सा मुंबई पर न निकालें’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *