Advertisement

UP के अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में देर रात हुआ धमाका, हादसे में दो लोग घायल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें जनपद अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से दर्दनाक हादसा हो गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार की रात में अचानक भयंकर धमाका हो गया था। जिसमें फैक्ट्री में मौजूद कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं हादसे में घायल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जूट गई है। साथ ही अभी ये बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक मौके से फिलहा फरार है।

Advertisement

अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

दरअसल, यह अवैध पटाखा फैक्ट्री अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पास स्थित है। वहीं पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए। बता दें धमाका इतना भयानक था कि छत के साथ-साथ दीवार की भी धज्जियां उड़ गईं। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में फैक्ट्री मालिक का बेटा और एक कर्मचारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें