Advertisement

यूपी चुनाव: अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाली महिलाओं को कांग्रेस ने दिया टिकट

यूपी चुनाव
Share
Advertisement

जैसे जैसे यूपी चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है धीरे-धीरे पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर रही हैं। गुरुवार को कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। लेकिन असली ख़बर उम्मीदवारों के चयन को लेकर है। कांग्रेस द्वारा जारी किये गए उम्मीदवारों की लिस्ट में 50 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं में से कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो बीते समय में अपने अत्याचारों को लेकर चर्चा में रही हैं।

Advertisement

ऋतु सिंह

पिछले साल अगस्त में ब्लॉक प्रमुख चुनावों के दौरान हुई हिंसा के कारण यूपी ख़बरों में रहा था। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कहीं गोली चली थी तो कही से पर्चा छीना गया था। इसी उपद्रव के दौरान लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान प्रत्याशी ऋतु सिंह की साड़ी खींची गई थी। जब मामले की जांच हुई तो सामने आया कि आरोपी युवक BJP सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार है। अब कांग्रेस ने ऋतु सिंह को मोहम्मदी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है।

ऋतु सिंह के साथ प्रियंका गांधी

पार्टी में इस्तीफों का सिलसिला जारी, अब आयुष मंत्री और तीन विधायकों ने कहा बाय-बाय

सदफ जफर

साल 2019-2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सदफ को महिला पुलिस के बजाए पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा था। आरोप भी लगे कि उन्होंने भीड़ को उकसाने की कोशिश कर रही है। अब कांग्रेस ने सदफ जफर को लखनऊ सेंट्रल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।

रालोद सपा की पहली लिस्ट जारी, 29 प्रत्याशियों की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

पूनम पांडे

कोरोना के समय में लगातार काम करने वाली आशाकर्मी जब योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची तो उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका गया। जब आशाकर्मियों ने जिद की तो उन्हें पुलिस ने बहुत पीटा। मामले ने सोशल मीडिया के जरिए तूल पकड़ा तब जाकर प्रियंका ने इन महिलाओं से मुलाकात की। अब उन्हीं आशाकर्मी में एक पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। पूनम पांडे शाहजहांपूर से चुनाव में उतारेंगी।

कौन है अर्चना गौतम ? कांग्रेस ने बनाया MLA पद का प्रत्याशी, जानिए पूरी कहानी

आशा सिंह

उन्नाव रेप मामले में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का मामला सामना आया। उसके बाद पीड़िता के पिता की हत्या कर दी जाती है। कुछ समय बाद पीड़िता की भी मौत हो जाती है। लेकिन पीड़िता की मां अंत तक लड़ती रही और कुलदीप सेंगर को सलाखों के पीछे पहुंचाया। कांग्रेस द्वारा जारी 50 महिलाओं की सूची में आशा सिंह (पीड़िता की मां) को भी टिकट दिया गया है। आशा सिंह उन्नाव विधानसभा से चुनाव लडेंगी।  

Read Also: प्रियंका गांधी ने 125 प्रत्याशियों की लिस्ट में महिलाओं को दिए 50 टिकट, देखें पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *