Advertisement

सीएम योगी ने किया आह्वान, लोकसभा चुनाव में अभी से 75 सीटों का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी भाजपा

Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (CM Yogi Adityanath) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में विपक्ष का बिना नाम लिए हमला किया। साथ ही बताया कि प्रदेश में पहले और अब क्या बदलाव हुए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश और ऊर्जा भरने का कार्य किया।

CM Yogi Adityanath
Share
Advertisement

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (CM Yogi Adityanath) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में विपक्ष का बिना नाम लिए हमला किया। साथ ही बताया कि प्रदेश में पहले और अब क्या बदलाव हुए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश और ऊर्जा भरने का कार्य किया। उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कार्य करने और 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर अभी से आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह बातें उन्होंने रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के उद्घाटन अवसर पर आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बैठक कहीं।

Advertisement

2024 लोकसभा चुनाव की अभी से करें तैयारी

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने ठीक कहा था, यह कार्य समिति उस विश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। इसके लिए हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर, गांव-गांव जाना पड़ेगा। एक-एक व्यक्ति को अपने साथ जोड़ना पड़ेगा। विराटता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर होना पड़ेगा। एक साथ मिलकर चलना पड़ेगा। इसके लिए हम सबका संकल्प होना चाहिए, जो अटल जी ने हमें दिया था, ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता’।

75 सीटें जीतने का होगा लक्ष्य– CM Yogi Adityanath

सीएम ने (CM Yogi Adityanath) कहा इस संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में हम बदलते हुए भारत की इस तस्वीर को देख रहे हैं। हमने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए देखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 के रोड मैप के साथ अगले 15 दिन का कार्यक्रम आठ वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ेगा, उसे पूरा करने में हम सफल होंगे। आप सबके प्रति कदम से कदम मिलाकर पूरी सरकार आपके साथ खड़ी होगी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की वंदे मातरम से शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि मौजूद थे।

Read Also:- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चारधाम में फैल रही गंदगी पर जताई चिंता, लोगों से की ये अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें